Saturday, October 23, 2021

bewafai

टूट कर चाहा उसे 
बैरी किस्मत चल गया 
रब्ब मिली है बेवफाई 
फिर मुसाफिर बन गया /1/

टूटा दिल, न रोने को कंधा 
यादें गला घोट रही 
हमसफर के यादें 
प्यारी बातें अब कचोट रही /2/ 

शहर के हर मंजर 
तेरी ही गवाही देते हैं 
दिलजलो का एक अलहदा 
बसर होना चाहिए /3/

वो ले गये है मुझसे
मुहब्बत का तजुर्बा
अब न छला जाएगा
कोई और मेहरबां
बननी थी मिशाल जिसकी
बूत बन के रह गये 
फिर मिली है बेवफाई 
फिर मुसाफिर बन गये /4/

~dheer supriya

Saturday, March 20, 2021

DheerSupriya Shrivastav

जिस उम्र आशिकी फरमाते
 सावन का झूला भूल गये,
            दिल में आजादी का जुनू लिए 
        ‌    झुके नहीं सर झूल गये 
            झुके नहीं सर झूल गये /१

इंकलाब जिंदाबाद, रंग दे बसंती,
वंदे मातरम् वन्दे मातरम्
                 जय हिंद के जय घोष से,
           भारत का जन जन जाग उठा।
देनी पड़ी चुपके से फांसी,
अंग्रेजों के पांव फूल गये।
             झुके नहीं सर झूल गये 
            झुके नहीं सर झूल गये /२

हर रोज शहीद दिवस
हर हिस्से से थी कुर्बानी
                धरती मां को रक्त से सींचा,
              जननी मां के आँसू सूख गये।
झुके नहीं सर झूल गये 
झुके नहीं सर झूल गये /३

मेरा नमन् उन वीरवधू को,
जो अपने बच्चों को भी,
                   शहीद पिता के पद चिन्हों  
                   चलना सिखाया -२
झुके नहीं सर झूल गये 
झुके नहीं सर झूल गये /४

हम अपनी ताकत भूल गये,
फिर से अलख जलाना है,

            भावी पीढ़ी के मन दर्पण में,
            भारत भाव जगाना है
गुलामी रंग बदल कर आयेगी,
अगर सब अपने में मशगूल रहें/

            झुके नहीं सर झूल गये 
            झुके नहीं सर झूल गये /५

~ धीरसुप्रिया श्रीवास्तव

Tuesday, January 09, 2018

आप भी करा सकते हैं खाने-पीने की चीजों की जांच, FSSAI चुकाएगा पैसा!

अगर आप बाजार से कुछ खरीदते हैं और आपको लगता है कि इसमें कोई दिक्कत हो सकती है तो आपको फूड इंस्पेक्टर के आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. मतलब साफ है कि अब कोई भी व्यक्ति किसी भी एनएबीएल यानी नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज से मान्यता प्राप्त लैब से खाने की जांच करा सकता है. अगर खाने में कोई खराबी पाई जाती है या वो तय मानकों के मुताबिक नहीं पाया जाता है तो इसका पूरा पैसा एफएसएसएआई चुकाएगा. इसका सैंपल आगे की कार्रवाई के लिए फूड सिक्योरिटी ऑफिसर अपने पास रख लेंगे.

FSSAI चुकाएगा पूरा पैसा
खाने-पीने की चीजों की जांच कराना अब आसान होने जा रहा हैकिसी लंबी प्रक्रिया के बजाय आप सीधे खाने की जांच किसी सरकारी या अच्छे प्राइवेट लैब में कर सकते हैं और खाने में खराबी पाए जाने पर पूरा पैसा एफएसएसएआई चुकाएगा.

लैब्स का नेटवर्क बनाने की तैयारी
 अलग-अलग लैब्स की जांच में अंतर हो, इसके लिए एफएसएसएआई करीब 15 स्टेट ऑफ आर्ट > लैब्स का नेटवर्क बना रहा है जिनके नतीजों को प्रमाणित माना जाएगा.

 लैब्स की क्वालिटी ठीक करने पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.
> देशभर में करीब 250 फूड लैब्स हैं जिनमें से 150 केंद्र या राज्य सरकारों के अंदर आती हैं> एफएसएसएआई का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के खाने-पीने की क्वॉलिटी को लेकर जागरुक होने से फूड कंपनियां भी ज्यादा सावधानी बरतेंगी.

Sunday, December 10, 2017

मिलावट घर पे चेक करें (Adulteration) Milawat

मिलावट घर पे चेक करें (Adulteration) Milawat: परिभाषा ( Definition  ) : शुद्ध पदार्थों (तय मानकों के अनुसार ) में अशुद्ध, सस्ती अथवा अनावश्यक वस्तुओं के मिश्रण या कोई आवश्यक भाग को निक...

Monday, August 07, 2017

Duplicate Products in INDIA - इंडिया में डुप्लीकेट...

Duplicate Products in INDIA - इंडिया में डुप्लीकेट...: भारत में लगभग हर ब्रांड प्रोडक्ट का डुप्लीकेट बनता और बेचा जाता है , गफ्फार मार्किट दिल्ली का जिसके लिए बहोत मशहूर है. यहाँ टीवी स...

Thursday, November 10, 2016

Poem on Adulteration- Milavat pe kavita - बचपन में मिला जो स्वाद ज़हन से ज़ाता नहीं, सुना हैं अब मिलावाट के बीना, कूछ आता नहीं !1!

बचपन में मिला जो स्वाद
                                         ज़हन से ज़ाता नहीं ,
सुना हैं अब मिलावाट के बीना,
                                          कूछ आता नहीं !1!
मिलावात खोरो ने ऐसा नकल किया पैमाना,
                               की असली क्या हैं नकली क्या 
भेद कोई पाता नहीं ..................................!2!
दाल पे चढ गयी हैं पोलिश ,
                          मिर्च पे मिनिरल ओएल की मालिश,
मटर पे मेलाचाइट ग्रीन,
                                    हींग में हैं फोरेन रेजींन,
जहरीले रंग से रंगा,
                                    बेसन लाडू  और नमकींन,
बनाया केंसर को -2
                         छल्ली की ज़ुल्फो को कर रंगीन
सुना है अब बादाम, काजू का ,
                          पहले ही तेल निकल जाता है। 
बचपन में मिला जो स्वाद
                                         ज़हन से ज़ाता नहीं
सुना हैं अब मिलावाट के बीना,
                                          कूछ आता नहीं !३ !
देखो अब चाइना का चमत्कार,
                              केमिकल एग और प्लास्टिक के चावल का किया अविष्कार .
बंद कब होगा , हाँ बंद कब होगा,
                                 ये पाप् का ब्यापार,
समझ में आता नहीं। 

बचपन में मिला जो स्वाद
                                         ज़हन से ज़ाता नहीं
सुना हैं अब मिलावाट के बीना,
                                          कूछ आता नहीं !३ !

Saturday, October 15, 2016

How to Check Sweets Adulteration at Home - मिठाई म...

How to Check Sweets Adulteration at Home - मिठाई म...: त्योहारो का मौसम आने वाला है और मिलावट खोर एक्टिव हो गए है।  शायद आप को पता नहीं की 100 में से 95%  मिलावटी मिलावटी होती है। और उसमे ऐसे म...



Saturday, October 08, 2016

ADULTERATION मिलावट -: How to Check Adulteration in Honey at Home and it'...

How to Check Adulteration in Honey at Home and it'...:                                                                               Detection of Adulteration in Honey "How to Check ...

Friday, September 23, 2016

ADULTERATION : How to check Fake Diamond

ADULTERATION -: How to check Fake Diamond: How To Spot A Fake Diamond Test At Home "We see a lot of estate jewelry that comes up in our line of business," Hirsch expla...

Wednesday, September 21, 2016

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट में मिलावट और होने वाली हानि H...

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट में मिलावट और होने वाली हानि H...:  आयुर्वेदिक प्रोडक्ट में मिलावट और होने वाली हानि : आयुर्वेदा एक ऐसी पद्धति है जो बीमारी को जड़ से ख़तम कर देता है और उसका कोई साइड इफ़ेक्ट ...